पडरौना में सोमवार के जाम से राहत के लिए रोडवेज संचालन में बड़ा बदलाव

🔴  सोमवार के जाम से राहत के लिए पडरौना में रोडवेज संचालन में बड़ा बदलाव

टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों

कुशीनगर। कस्बा पडरौना में प्रत्येक सोमवार को लगने वाले भीषण जाम की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। आज दिनांक 16.05.2026 को निरीक्षक यातायात द्वारा एआरएम रोडवेज पडरौना के साथ बैठक कर यातायात व्यवस्था सुधार पर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक में बताया गया कि कस्बा पडरौना स्थित रोडवेज बस स्टैंड के कारण सुभाष चौक, कठकुईया मोड़ एवं छावनी क्षेत्र में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम जनता, यात्रियों एवं स्कूली वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया गया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से रोडवेज बसों का संचालन स्थानांतरण किया जाएगा।

🔹 नई व्यवस्था के अनुसार:
दिनांक 18.05.2026 से प्रत्येक सोमवार को प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक कस्बा पडरौना स्थित रोडवेज स्टैंड के स्थान पर छावनी स्थित रोडवेज वर्कशॉप से सभी रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा।

यह व्यवस्था केवल सोमवार के दिन लागू रहेगी।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस निर्णय से सोमवार के दिन लगने वाले लंबे जाम से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।



रिपोर्टर: टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ