बुद्ध गेट पर सघन वाहन जांच, एक दर्जन वाहनों का कटा चालान

बुद्ध गेट पर सघन वाहन जांच, एक दर्जन वाहनों का कटा चालान
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कसया। शनिवार रात्रि को कसया थाना क्षेत्र के बुद्ध मंदिर मार्ग पर मुख्य गेट के समीप स्थानीय पुलिस ने बढ़ती मार्ग हादसों को रोकने के लेकर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की बारीकी से जांच की गई। चौकी इंचार्ज कुशीनगर एसआई सुजीत पांडे पुलिस टीम के साथ गेट पर करीब कुल 110 वाहनों की जांच की, जिनमें से करीब 13 वाहन चालकों के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 20 हजार रुपए का चालान किया गया।
    चौकी प्रभारी कुशीनगर सुजीत पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन, बिना हेलमेट चलने वाले चालक तथा तेज आवाज में पटाखा बजाने वाले दोपहिया वाहनों को विशेष रूप से चेक किया गया। साथ ही वाहन चालकों के
आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को चेतावनी देते जीवीहुए भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान चौकी इंचार्ज कुशीनगर एसआई सुजीत पांडे राहुल प्रजापति समेत पुलिस टीम शामिल रही।



रिपोर्टर: के. एन. राय

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ