एक वर्ष की कार्ययोजना तैयार करें, योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: डीएम
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
बैठक में जिलाधिकारी ने आईसीडीएस, बेसिक शिक्षा, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, पशुपालन, वन विभाग, मनरेगा तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर परिणाम के रूप में प्रदर्शित करना सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक विभाग स्पष्ट लक्ष्य, कार्ययोजना और अपेक्षित उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण तैयार कर प्रस्तुत करे।

ग्राम्य विकास एवं मनरेगा की समीक्षा में उन्होंने मनरेगा से निर्मित परिसंपत्तियों का भौतिक सत्यापन कराने तथा उन्हें पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा कार्यों को जल संरक्षण, पौधारोपण और ग्रामीण आधारभूत ढांचे के विकास से जोड़ा जाए।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR