विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल गोरक्ष प्रांत के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में निकला भव्य शौर्य संचलन

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल गोरक्ष प्रांत के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में निकला भव्य शौर्य संचलन

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों |

देवरिया | विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, गोरक्ष प्रांत द्वारा आयोजित शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 25 मई से 2 जून 2026 तक जयपुरिया स्कूल, तिलई बेलवा (देवरिया) में किया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग के छठे दिन, 30 मई 2026 को बजरंग दल का भव्य शौर्य संचलन निकाला गया।

इस अवसर पर बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक श्री किशन प्रजापत, क्षेत्र संगठन मंत्री मा. श्री गजेंद्र जी, प्रांत अध्यक्ष मा. श्री पुरुषोत्तम मरोदिया, प्रांत मंत्री श्री नागेंद्र जी, प्रांत संगठन मंत्री श्री दीपेश जी, प्रांत संयोजक श्री दुर्गेश जी, जिला अध्यक्ष श्री अनिल जायसवाल तथा जिला संयोजक श्री शौरभ जी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शौर्य संचलन का शुभारंभ शाम 6:00 बजे विश्व हिंदू परिषद कार्यालय, टाउन हॉल परिसर, सुभाष चौक, देवरिया से हुआ। संचलन सुभाष चौक, कोऑपरेटिव चौराहा, नगरपालिका रोड, तहसील चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड, तिलक रोड, कोतवाली रोड तथा जिलाधिकारी आवास मार्ग से होते हुए पुनः सुभाष चौक पर संपन्न हुआ।

संचलन में प्रशिक्षण वर्ग के शिक्षार्थियों एवं शिक्षकों के साथ प्रांत, जिला एवं प्रखंड स्तर के अनेक पदाधिकारियों ने सहभागिता की। प्रमुख रूप से वंशराज पांडेय, भरत अग्रवाल, तारकेश्वर शाही, नगर अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, अशोक, डॉ. एस.के. सिंह, धनेश प्रजापति, आर.पी. सिंह, अजय कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, संगठनात्मक एकता एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। शौर्य संचलन को देखने के लिए नगरवासियों की भी बड़ी संख्या मार्ग पर मौजूद रही।



रिपोर्टर: पवन कुमार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ