देवरिया डिपो में संविदा चालक भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो |देवरिया, 29 मई।देवरिया डिपो में संविदा चालक पदों पर भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया 2 जून 2026 से प्रारंभ हो गई है। वर्तमान में डिपो में संविदा चालक के कुल 50 पद रिक्त हैं, जिनके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, देवरिया डिपो कपिलदेव प्रसाद ने बताया कि बसों की उपलब्धता के अनुसार रिक्त पदों की संख्या में आवश्यकतानुसार वृद्धि अथवा कमी की जा सकती है। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर निर्धारित तिथियों में भर्ती कैम्प आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 2 जून को मेहरौना पुलिस चौकी के बगल में, 5 जून को घाटी चौराहा, 9 जून को रामपुर कारखाना (प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र के पास), 12 जून को बंगरा बाजार, 16 जून को धुसवां चौराहा, 19 जून को पकहां बस स्टॉप, 22 जून को डरैला बाजार (बिहार बॉर्डर), 24 जून को बनकटा शिव मंदिर परिसर, 27 जून को डिघवा पटवा नहर के पास, 30 जून को सहजौर चौराहा तथा 3 जुलाई को सेवायोजन कार्यालय देवरिया (आईटीआई परिसर) में भर्ती कैम्प आयोजित किए जाएंगे। संविदा चालक पद हेतु अभ्यर्थी के पास भारी वाहन चलाने का कम से कम दो वर्ष पुराना वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी न्यूनतम आठवीं उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदन के समय आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 23 वर्ष 6 माह तथा लंबाई कम से कम 5 फीट 3 इंच निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों पर आवश्यक अभिलेखों सहित संबंधित कैम्प में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो |
देवरिया, 29 मई।
देवरिया डिपो में संविदा चालक पदों पर भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया 2 जून 2026 से प्रारंभ हो गई है। वर्तमान में डिपो में संविदा चालक के कुल 50 पद रिक्त हैं, जिनके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, देवरिया डिपो कपिलदेव प्रसाद ने बताया कि बसों की उपलब्धता के अनुसार रिक्त पदों की संख्या में आवश्यकतानुसार वृद्धि अथवा कमी की जा सकती है। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर निर्धारित तिथियों में भर्ती कैम्प आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 2 जून को मेहरौना पुलिस चौकी के बगल में, 5 जून को घाटी चौराहा, 9 जून को रामपुर कारखाना (प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र के पास), 12 जून को बंगरा बाजार, 16 जून को धुसवां चौराहा, 19 जून को पकहां बस स्टॉप, 22 जून को डरैला बाजार (बिहार बॉर्डर), 24 जून को बनकटा शिव मंदिर परिसर, 27 जून को डिघवा पटवा नहर के पास, 30 जून को सहजौर चौराहा तथा 3 जुलाई को सेवायोजन कार्यालय देवरिया (आईटीआई परिसर) में भर्ती कैम्प आयोजित किए जाएंगे।
संविदा चालक पद हेतु अभ्यर्थी के पास भारी वाहन चलाने का कम से कम दो वर्ष पुराना वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी न्यूनतम आठवीं उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदन के समय आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 23 वर्ष 6 माह तथा लंबाई कम से कम 5 फीट 3 इंच निर्धारित की गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों पर आवश्यक अभिलेखों सहित संबंधित कैम्प में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR