चितहाँ पहुंचे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती,

चितहाँ पहुंचे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, 

आंधी-बारिश में भी उमड़ी भारी भीड़

टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों

कुशीनगर। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपनी 81 दिवसीय गौ सम्मान यात्रा के क्रम में सोमवार को कुशीनगर जनपद के पडरौना विधानसभा अंतर्गत ग्राम सभा चितहाँ स्थित श्री चउरा बाबा देव स्थल पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

यह उनकी पहली गौ सम्मान एवं जन-जागरूकता यात्रा है, जो 3 मई से प्रारंभ होकर पूरे प्रदेश में 81 दिनों तक अनवरत चलेगी। यात्रा के दौरान प्रतिदिन गोष्ठी, आशीर्वचन और पदुका पूजन जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

समाजसेवी हेमंत मिश्रा और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि ‘गाविष्ठि’ (गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा के तहत शंकराचार्य हाटा, कप्तानगंज और रामकोला होते हुए करीब दोपहर 2 बजे चितहाँ पहुंचे। तेज आंधी और बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया।

श्री चउरा बाबा देव स्थल पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद उन्होंने गौ पूजन कर गौ हत्या पर रोक लगाने की अपील की। अपने संबोधन में शंकराचार्य ने सनातन धर्म, गौ संरक्षण और धार्मिक मूल्यों के प्रति लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपने अगले पड़ाव फाजीलनगर विधानसभा के बघउच मोड़ के लिए रवाना हो गए। इसके पश्चात उनका कार्यक्रम तमकुहीराज विधानसभा स्थित श्री राम जानकी मंदिर में प्रस्तावित है, जहां से वे कसया पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

स्वागत कार्यक्रम में कृष्णा अग्रहरी, नन्द गुप्ता, मनोज मिश्रा, चंद्रकिशोर मिश्रा, नितीश मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, संदीप सिंह, प्रेम चौबे, चंदन मिश्रा, किशन मिश्रा, प्रिंस मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ