भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

 भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो

महराजगंज, धानी बाजार।पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर धानी एवं बृजमनगंज क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यालयों पर पटाखे फोड़े गए और मिष्ठान वितरण कर खुशी व्यक्त की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। धानी और बृजमनगंज मंडल के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जीत की बधाई दी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि देश की जागरूक जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की नीतियों की जीत है।


उन्होंने आगे कहा कि जनता ने नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ और अमित शाह के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए अपना समर्थन दिया है।

इस दौरान छट्ठू सिंह, योगेन्द्र तिवारी, सुनील सिंह, चंदू सिंह, मुकेश यादव, राकेश जायसवाल, बबलू सिंह, उदयराज यादव, हरिश्चंद्र सोनकर, दिलीप गुप्ता, राजू सिंह, योगेन्द्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ