पकड़ी नोनिया में अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति द्वार का उद्घाटनटाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरोंइस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्र सेवा, सुशासन और विकास के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि अटल जी ने राजनीति में शुचिता, संवेदनशीलता और लोकतांत्रिक मूल्यों की जो परंपरा स्थापित की, वह आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है और प्रत्येक गांव को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत किया तथा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान इन्द्रमणि वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष रमेश सिंह, सूरज सिंह, अमरजीत, ग्राम विकास अधिकारी राजेश सिंह सहित कई प्रधान, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर


0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR