सपा नेताओं की टिप्पणी के विरोध में सौंपा ज्ञापन
धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “अखिलेश यादव शर्म करो”, “सांसद आजेंद्र लोधी शर्म करो” जैसे नारों से जिला मुख्यालय गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन व्यक्तिगत और अमर्यादित टिप्पणियां लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत हैं।
धरने को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. फरीदा ईरम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता राजनीतिक मर्यादाओं को भूलकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक परंपराओं और सम्मानजनक राजनीति में विश्वास करती है।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल जनता के बीच अपनी जमीन खिसकती देख बौखलाहट में इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता आगामी चुनावों में लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तोड़ने वालों को करारा जवाब देगी।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR