पटाखों की गूंज और मिठाइयों की मिठास के साथ भाजपा की जीत का जश्न
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
पडरौना, कुशीनगर। नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से सरकार बनने की खुशी में जोरदार उत्सव मनाया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पटाखे जलाए तथा मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया।
जश्न के दौरान पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल ने लोगों को झालमुड़ी खिलाकर भी बधाई दी, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। उन्होंने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों की जीत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अथक परिश्रम के चलते ही यह सफलता संभव हो सकी है।
रैली के दौरान आमजन के बीच मिठाइयां भी वितरित की गईं और लोगों को जीत की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही।


0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR