अवैध बालू परिवहन पर घुघली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक सीज
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर एआरटीओ प्रभारी मनोज सिंह और थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में ग्राम बेलवाटीकर क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान ट्रक संख्या UP 57 BT 8508 तथा UP 41 AT 2700 में ओवरलोड सफेद बालू लदी मिली।
इस अभियान में क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम, एआरटीओ प्रभारी मनोज सिंह, थानाध्यक्ष सूरज कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR