शिक्षक कॉलोनी में खोल दी शराब ठेका कालोनी वासी कर रहे हटाने की मांग


शिक्षक कॉलोनी में खोल दी शराब ठेका कालोनी वासी कर रहे हटाने की मांग
मामला भाटपार रानी नगर पंचायत वार्ड नंबर-1 शिक्षक कॉलोनी लखना उर्फ डोमडीह का

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों |

भाटपार रानी, बनकटा, देवरिया।शिक्षक कालोनी व महाविद्यालय एवं तमाम अन्य विद्यालयों के रास्ते पर स्थित शिक्षक कालोनी वार्ड में ही कर दिया है देशी शराब के ठेका को संचालित जिससे देशी शराब दुकान के चलते आए दिन स्कूली बच्चों आदि सहित कालोनी वासी एवं छात्र छात्राओं आदि को गलत तरीके से दारू के पीयकड़ जनों द्वारा परेशान किए जाने एवं बच्चों पर पड़ रहे बुरे प्रभावों को लेकर स्थानीय जन में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।मोहल्लेवासियों द्वारा अब उप जिलाधिकारी भाटपार रानी से प्रार्थना पत्र के जरिए शीघ्र ही दारू की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरण की मांग किया है।

बताते चलें कि कालोनी वासी द्वारा दिए गए पत्र में उक्त देशी शराब दुकान 6 मई 2026 से वार्ड में संचालित होने की बात कहते हुए दुकान के आसपास बड़ी संख्या में अराजक तत्वों के जुटने व्यवधान उत्पन्न करने सहित आसपास संभ्रांत एवं शिक्षकों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों सहित खुद के मकान वहां होना बताया हैं।
वहीं मुख्य शिकायतकर्ताओं में शामिल। प्रोफेसर बालेश्वर पाण्डेय, प्रोफेसर दिनेश्वर तिवारी, प्रोफेसर पी.सी.दूबे,डॉ.केदार नाथ ठाकुर,डॉ.रामवचन राय, कपिलदेव मिश्र,हरिशंकर तिवारी,डॉ.भारती, प्रकाश द्विवेदी,कौशलेंद्र कुमार मिश्र, कैलाशपति राय सहित अन्य शिक्षकों के आवास मौजूद हैं। जहां कि दुकान के ठीक सामने एवं आसपास कई संभ्रांत परिवार निवास करते हैं। वहीं इस मार्ग से ही मदन मोहन मालवीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,जे.के.पब्लिक स्कूल आदि के शिक्षक व छात्र-छात्राओं का प्रतिदिन आना-जाना होता है। जबकि पूजा अर्चन हेतु स्थानीय महिलाओं का बगल के काली माता मंदिर पूजा-पाठ आदि के लिए नियमित आवागमन इसी रास्ते से होता है।आरोप है कि शराब की दुकान पर आए दिन शराबियों का जमावड़ा पूरे दिन लगा ही रहता है। जो देर रात अराजकता सहित गाली-गलौज, एवं हंगामा काटते हुए उद्धम मचाए रखते हैं। इस वजह से महिलाओं,बच्चों, छात्र-छात्राओं और आसपास के लोगों में भय का माहौल साफ दिखता है। एवं क्षेत्र का सामाजिक माहौल खराब हो रहा है।वहीं बच्चों में नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय प्रबुद्ध वर्ग मामले को लेकर पूर्व में दो बार जिलाधिकारी देवरिया को भी प्रार्थना पत्र दिया है किंतु ठेका हटाए जाने के रूप में कोई ठोस परिणाम अभी तक सामने नहीं आया है। जिस चलते लोगों में अब बाहरी लोगों द्वारा आकर उद्धम मचाए जाने से नाराजगी बढ़ती ही जा रही है। वहीं विरोध करने वालों में डॉ.केदार नाथ ठाकुर, संतोष पाण्डेय,राजेश तिवारी,विकास गुप्ता, विद्यावती देवी,राजकुमार गुप्ता,संतोष गुप्ता,कैलाश पति राय,आशुतोष राय, राममनोहर तिवारी,मनीष कुमार पाण्डेय,कौशलेंद्र मिश्र,प्रियरंजन राय आदि ने पूर्व एवं वर्तमान में दिए प्रार्थना पत्रों पर यथा शीघ्र समुचित कदम उठाए जाने की मांग कर प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करते हुए कालोनी से ठेके की दुकान को आबादी से दूर कहीं अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है।

रिपोर्टर: ब्यूरों

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ