अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों

महराजगंज। घुघली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ग्राम मठिया नहर किनारे स्थित आम के बागीचे से दबोचा।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में घुघली पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, थाना घुघली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 93/2026 धारा 109(1)/352 बीएनएस एवं 3/25/27 (2) शस्त्र अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त बलराम सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह निवासी ग्राम खुडुरी थाना कोठीभार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध पिस्टल 0.32 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र 25 वर्ष बताई गई है तथा वह 10वीं तक शिक्षित है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।

इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक भूपेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल आशुतोष राय और कांस्टेबल कृष्ण प्रताप सिंह शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ