अनुसूचित जनजाति बालिकाओं को साइकिल वितरण, नारी सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जनजाति बालिका यूनिफार्म एवं साइकिल योजना के अंतर्गत शनिवार को विधानसभा हाटा क्षेत्र स्थित मंगलम मैरेज हॉल में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विधानसभा हाटा क्षेत्र की कुल 11 बालिकाओं को मा० विधायक हाटा मोहन वर्मा द्वारा साइकिल वितरित की गई।इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार “पढ़ेंगी बेटियां, बढ़ेंगी बेटियां” के संकल्प के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजातियों के उत्थान एवं बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने नारी सशक्तिकरण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित होगी।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्रवृत्ति योजना, अनुसूचित जनजाति बालिका यूनिफार्म एवं साइकिल योजना, सामूहिक विवाह योजना, धरती आभा योजना तथा जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों के संबंध में विस्तार से बताया।
इस दौरान छात्राओं के अभिभावक, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतिनिधि, अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR