खेलो इंडिया के तहत जिला स्तरीय महिला कबड्डी लीग प्रतियोगिता सम्पन्न
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। खेलो इंडिया अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय महिला कबड्डी लीग प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जनपद की विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अगरनाथ त्रिपाठी, सचिव, जिला ओलम्पिक संघ देवरिया द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने प्रतिभाग किया।
फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर एवं ढाढ़ा, कुशीनगर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर की टीम ने 11-6 के अंतर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
विजेता एवं उपविजेता टीमों को वरिष्ठ अतिथि मनीष कुमार गुप्ता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, कुशीनगर द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नरसिंह शर्मा (सचिव, जिला कबड्डी संघ कुशीनगर), संजय सिंह, शेपनाथ मिश्रा, पंकज कुमार यादव, राजेन्द्र सिंह ‘राजू’, दिवाकर मणि त्रिपाठी, नफीस अहमद, पंकज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती ममता भारती, जीवन रक्षक, जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की घोषणा की गई।


0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR