एम्स गोरखपुर में प्रथम पोस्टग्रेजुएट एंडो-ट्रेनर स्किल लैब का उद्घाटन

एम्स गोरखपुर में प्रथम पोस्टग्रेजुएट एंडो-ट्रेनर स्किल लैब का उद्घाटन

टाइम्स ऑफ गोरखपुर ब्यूरो
गोरखपुर।
एम्स गोरखपुर के सर्जरी विभाग में चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। यहां प्रथम पोस्टग्रेजुएट एंडो-ट्रेनर स्किल लैब का उद्घाटन किया गया, जिससे सर्जिकल प्रशिक्षण को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अत्याधुनिक स्किल लैब का उद्घाटन संस्थान की कार्यकारी निदेशक रिटायर्ड मेजर जनरल प्रोफेसर डॉ. विभा दत्ता द्वारा मेल सर्जरी वार्ड में किया गया। इस अवसर पर सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. गौरव गुप्ता सहित विभाग के वरिष्ठ संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में डॉ. धर्मेंद्र पिपल, डॉ. रवि गुप्ता, डॉ. मुकुल सिंह, डॉ. हरिकेश यादव, डॉ. रजनीश, डॉ. शहनवाज एवं डॉ. मनीष सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। इसके अलावा प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग से डॉ. शिखा सेठ तथा न्यूरोसर्जरी विभाग से डॉ. नीरज कनौजिया ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य सहयोगी कर्मचारियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। उपस्थित चिकित्सकों ने इस स्किल लैब को सर्जिकल प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया, जिससे पोस्टग्रेजुएट छात्रों को आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिल सकेगा।



रिपोर्टर: सुब्रत पाण्डेय

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ