मेधावी छात्र सम्मान व तम्बाकू उन्मूलन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
“सही मार्गदर्शन के अभाव में लक्ष्य से भटक जाता है व्यक्ति” — भुवन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भुवन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सही मार्गदर्शन न मिलने पर व्यक्ति अपने लक्ष्य से पीछे रह जाता है, इसलिए प्रत्येक छात्र को उचित मार्गदर्शन के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अमरनाथ त्रिपाठी, महंथ राजकुमार गिरि, गौरव पाण्डेय (प्रबंधक, बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक), अजित शुक्ला (प्रधानाचार्य, राजकुमार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय), डॉ. धीरज सिंह (स्वास्थ्य अधीक्षक, कुबेरस्थान), दुर्गा दयाल त्रिपाठी (प्रबंधक, रघुनाथ त्रिपाठी हायर स्कूल) एवं प्रभुनाथ गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामवृक्ष गिरि ने किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को तम्बाकू सेवन के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि के आग्रह पर सागर गुप्ता, प्रतिमा यादव एवं अन्नू मद्धेशिया ने तम्बाकू के दुष्प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं में डॉ. धीरज सिंह ने तम्बाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों पर विस्तार से जानकारी दी, जबकि अजित शुक्ला ने छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अमरनाथ त्रिपाठी ने मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए आयोजन समिति की सराहना की।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बैजनाथ सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR