उच्च जोखिम गर्भवती व नवजात की देखभाल पर सीएचओ को प्रशिक्षण
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
पडरौना, कुशीनगर।
जनपद के विशुनपुरा ब्लॉक में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की देखभाल को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन यूपीटीएसयू टीम द्वारा किया गया।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उच्च जोखिम गर्भावस्था की पहचान, नवजात शिशुओं में खतरे के लक्षणों को समझने, उचित प्रबंधन एवं समय पर संदर्भन (रेफरल) की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही गुणवत्तापूर्ण देखभाल और नियमित अनुवर्ती कार्रवाई (फॉलोअप) पर विशेष जोर दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण का उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना तथा जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना है।
कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जिशान अलीम, यूपीटीएसयू जिला प्रतिनिधि निरंजन तिवारी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक दीपक, बीसीपीएम सुनैना, एआरओ राजेश यादव एवं बीओसी विक्रांत कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR