चाइल्ड हेल्प लाइन व दत्तक ग्रहण इकाई का औचक निरीक्षण, सचिव ने दिए निर्देश
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन ने सोमवार को चाइल्ड हेल्प लाइन एवं राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई, कुशीनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।सचिव ने चाइल्ड हेल्प लाइन में तैनात कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के समय वहां कोई भी बच्चा उपस्थित नहीं पाया गया। उन्होंने सेवा को और प्रभावी एवं सक्रिय बनाए रखने पर जोर दिया।
इसके बाद राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई का निरीक्षण किया गया, जहां तीन अनाथ बच्चे—दो बालक एवं एक बालिका—मौजूद मिले। जानकारी के अनुसार एक बच्चा करीब 45 दिनों से, दूसरा लगभग पांच माह से तथा एक अन्य बच्चा जनपद देवरिया से 24 फरवरी 2026 को लाकर यहां रखा गया है। सचिव ने बच्चों की देखभाल व्यवस्था का अवलोकन किया और उसे संतोषजनक पाया। बच्चों की देखरेख चाइल्ड एजुकेटर एवं आया द्वारा की जा रही है।निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक नलिन सिंह, काउन्सलर मानस मिश्रा, सुपरवाइजर साक्षी पाण्डेय, केस वर्कर सुनीता पाण्डेय, चाइल्ड एजुकेटर वन्दना गुप्ता एवं रूबी शर्मा उपस्थित रहीं।
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR