तेज रफ्तार कार का कहरः सुभाष चौक पर तीन घायल, दो की हालत गंभीर

 तेज रफ्तार कार का कहरः सुभाष चौक पर तीन घायल, दो की हालत गंभीर

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के सुभाष चौक पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार ने कहर बरपा दिया। अनियंत्रित कार की चपेट में आकर तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 की रात करीब 9:20 बजे एक होंडा सिटी कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े।

सूचना मिलते ही घुघली कस्बा चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों की पहचान सुधांशु (30) पुत्र महेंद्र, निवासी निपनिया, समीउल्लाह (30) पुत्र हमीद, निवासी ढोढ़ीला और देवेंद्र सिंह (23) पुत्र नगीना सिंह, निवासी निपनिया के रूप में हुई है।

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कार चालक की  तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ