CEIR पोर्टल की मदद से 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद, एसपी ने मालिकों को लौटाए

 CEIR पोर्टल की मदद से 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद, एसपी ने मालिकों को लौटाए

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों

महराजगंज। जनपद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। CEIR पोर्टल की सहायता से पुलिस ने 101 गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए।

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि यह सफलता एक विशेष अभियान के तहत सर्विलांस टीम की मेहनत का परिणाम है। टीम ने IMEI नंबर आधारित ट्रैकिंग, आधुनिक तकनीकी संसाधनों और लगातार निगरानी की मदद से विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन बरामद किए।

उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल और पुलिस टीम के समर्पण को दिया। साथ ही आम जनता से अपील की कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत CEIR पोर्टल पर जानकारी दर्ज कराएं, जिससे जल्द से जल्द कार्रवाई संभव हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ