बच्चे देश के भविष्य, अध्यापकों की अहम भूमिका
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। स्थानीय नगर वार्ड संख्या 4 स्थित एक्सीलेंट इंग्लिश स्कूल में आयोजित वार्षिक परीक्षा परिणाम समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अंकपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय परिवार की ओर से एक छात्र और एक छात्रा को स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना गया। इस सम्मान से मेधावी छात्र अभिनव पटेल और छात्रा स्नेहा गौंड को नवाजा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार जायसवाल ने माल्यार्पण कर किया, वहीं प्रिंसिपल रश्मि जायसवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि “बच्चे देश के भविष्य होते हैं और उनके उज्ज्वल निर्माण में अध्यापकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।"
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि इस्तखार टुनटुन, विधायक प्रतिनिधि मनोज जायसवाल, राधेश्याम गुप्त, बैजनाथ गुप्ता, अर्जुन पटेल, अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन सैफुद्दीन अली ने किया। आयोजन को सफल बनाने में आकाश चौधरी, के.सी. पांडे, पूनम, शब्बो, प्रीति सिंह, प्रीति यादव, नेहा, संगीता और ज्योति की सराहनीय भूमिका रही।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR