सेवा विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ों मरीजों का हुआ इलाज

 

टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो।

कुशीनगर/पडरौना। भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आरएसएस के सेवा विभाग द्वारा सेवा भारती के बैनर तले निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नगर के भटवलिया सेवा बस्ती तथा विशुनपुरा खंड के घूर छपरा सेवा बस्ती स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित हुआ।


निःशुल्क चिकित्सा शिविर 
शिविर में जिला सेवा प्रमुख अधिवक्ता धनंजय त्रिपाठी के निर्देशन में सेवा भारती के जिला अध्यक्ष डॉ. पी. एन. राय एवं नगर सेवा प्रमुख पडरौना डॉ. धनंजय कुमार मिश्र द्वारा सैकड़ों मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

डॉ. पी. एन. राय ने बताया कि शिविर में चर्म रोग एवं उच्च रक्तचाप (हाई बीपी) के मरीजों की संख्या अधिक रही। उन्होंने लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा खान-पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।

इस अवसर पर सेवा भारती के जिला उपाध्यक्ष राहुल साह, जिला मंत्री मनीष पटेल, विशुनपुरा खंड सेवा प्रमुख राकेश तिवारी एवं घूर छपरा के ग्राम प्रधान भोला प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ