कुशीनगर के दिव्यांग ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुभव पाण्डेय ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण पदक



कुशीनगर। जिले के प्रतिभाशाली दिव्यांग ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुभव पाण्डेय ने बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया और जिले के साथ-साथ प्रदेश का भी मान बढ़ाया।

"कुशीनगर का गौरव: स्वर्ण पदक
 विजेता अनुभव पाण्डेय"

अनुभव पाण्डेय ने कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद अपने आत्मविश्वास, निरंतर अभ्यास और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। उनकी यह सफलता खेल जगत में प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

इससे पूर्व भी अनुभव पाण्डेय दो बार प्रदेश स्तरीय तथा दो बार जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं, जिससे उनकी निरंतर उत्कृष्टता का परिचय मिलता है।

वर्तमान में वे गाजियाबाद में कोच अमन बरार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी में जुटे हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। परिजनों ने कहा कि अनुभव ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत के आगे किसी भी प्रकार की शारीरिक बाधा मायने नहीं रखती।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ