रामधाम पोखरा पर पुल का शिलान्यास, पडरौना को मिला विकास का नया रास्ता
टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो।
कुशीनगर। पडरौना नगर में विकास कार्यों को गति देते हुए मंगलवार को रामधाम पोखरा पर बहुप्रतीक्षित पुल का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद आर. पी. एन. सिंह और सदर विधायक मनीष जायसवाल ने संयुक्त रूप से लगभग 2.03 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल की आधारशिला रखी।
![]() |
| राज्यसभा सांसद आर. पी. एन. सिंह और विधायक मनीष जायसवाल |
यह पुल 12 मीटर लंबा और 9 मीटर चौड़ा होगा, जो पडरौना शहर को विशुनपुरा ब्लॉक के कई गांवों से जोड़ते हुए बिहार सीमा तक आवागमन को सुगम बनाएगा।
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सांसद आर. पी. एन. सिंह ने कहा कि मजबूत बुनियादी ढांचा किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होता है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा कराया जाएगा। इस पुल के बन जाने से न केवल आवागमन आसान होगा बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
विधायक मनीष जायसवाल ने इसे क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग बताते हुए कहा कि यह पुल लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा और विकास की रफ्तार को बढ़ाएगा।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR