टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो।
कुशीनगर। भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन, संघर्ष एवं उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में भी अपने अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प एवं कठोर परिश्रम के बल पर उच्च शिक्षा प्राप्त की और समाज में समानता, न्याय एवं अधिकारों की स्थापना के लिए निरंतर कार्य किया।
![]() |
| कलेक्ट्रेट सभागार में एक गरिमामय कार्यक्रम |
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि उनका संपूर्ण जीवन सामाजिक भेदभाव, असमानता एवं अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक रहा है और उनके विचार आज भी समाज को एकता, समानता एवं बंधुत्व की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR