सम्मान और सामाजिक समरसता के साथ मनाई गई भीमराव अम्बेडकर की जयंती

 

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

कुशीनगर। संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर की जयंती पडरौना नगर में सम्मान और सामाजिक समरसता के साथ मनाई गई। नगर के सुभाष चौक, कठकुइयां मोड़ स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

नपा अध्यक्ष विनय जायसवाल ने माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि 

नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि बाबा साहब का जीवन सामाजिक न्याय और समान अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग को बराबरी का हक दिलाने का उनका संघर्ष आज भी सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है और उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने स्वतंत्रता काल में थे।

जयंती से एक दिन पूर्व ही नगर पालिका के निर्देश पर प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई, धुलाई और सजावट कर वातावरण को श्रद्धामय बनाया गया था। दीप प्रज्ज्वलन के साथ पूरे स्थल को आकर्षक रूप दिया गया, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और भी बढ़ गई।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, ईओ संतराम सरोज, अशोक गुप्ता, विक्रम प्रसाद, मनीष प्रसाद, भारत चौधरी, राजेश जायसवाल, आकाश वर्मा, घनश्याम यादव, अनिल कुमार, सचिन शाह, राजेश कुशवाहा, गौरव चौबे, मनोज जायसवाल, संतोष चौहान सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ