विश्व हिंदू महासंघ का 45वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न

हनुमान चालीसा पाठ के साथ विश्व हिंदू महासंघ का 45वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो 
कुशीनगर। कप्तानगंज क्षेत्र के गंभीरपुर गांव स्थित श्री रामजानकी मंदिर परिसर में विश्व हिंदू महासंघ का 45वां स्थापना दिवस धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उत्साह के बीच भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ से हुई, जिसके बाद भजन-कीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

 इस अवसर पर रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि भगवान हनुमान की भक्ति हमें सेवा, समर्पण और एकता का संदेश देती है। उन्होंने समाज में सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जेपी इंटर कॉलेज कप्तानगंज के प्रधानाचार्य राम प्रसाद ने आयोजन को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
 
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामदरश शर्मा, उपाध्यक्ष आर.के. भट्ट एवं ज्ञानवर्धन गोविंद राव, महामंत्री सीमा कसौधन, जिला मंत्री डॉ. चंदन कुमार गोंड सहित कई पदाधिकारी, आफताब आलम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पारंपरिक सहभोज के साथ हुआ, जिसमें सतुआन पर्व के अवसर पर सत्तू, अचार, प्याज और हरी मिर्च का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लेकर लोक परंपरा को जीवंत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ