रिजर्व पुलिस लाइन में दो बहुमंजिला भवनों का भूमि पूजन सम्पन्न

 

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो

पडरौना, कुशीनगर। रिजर्व पुलिस लाइन, कुशीनगर में पुलिस कर्मियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इसी क्रम में प्रस्तावित दो बहुमंजिला (जी प्लस 8) भवनों के निर्माण कार्य के शुभारंभ हेतु भूमि पूजन किया गया।


पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर बताया गया कि इन भवनों के निर्माण से पुलिस लाइन में रहने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधुनिक एवं बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वे अपने दायित्वों का और अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेंगे।कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। सी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ