जंगल में लगी आग पर समय रहते काबू, बड़ा नुकसान टला

जंगल में लगी आग पर समय रहते काबू, बड़ा नुकसान टला

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों

महराजगंज। सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग के उत्तरी चौक रेंज स्थित गुलरिहा कंपार्टमेंट-1 में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि वन विभाग की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और जंगल को बड़े नुकसान से बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, उत्तरी चौक रेंजर रविंद्र प्रताप सिंह वनकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान हनुमानगढ़ियां गांव के सिवान में जंगल से सटे एक खेत में गेहूं की डंठल में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलते हुए गुलरिहा कंपार्टमेंट-1 के जंगल तक पहुंच गई।

आग की सूचना मिलते ही रेंजर रविंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और वनकर्मियों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत शुरू की। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिससे जंगल में गंभीर क्षति होने से बचाव हो सका।

वन क्षेत्राधिकारी आर.पी. सिंह ने किसानों से अपील की है कि वे वन क्षेत्रों के पास गेहूं की डंठल न जलाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की लापरवाही से जंगलों में आग लग सकती है, जिससे पर्यावरण और वन्यजीवों को भारी नुकसान होता है।मौके पर डिप्टी रेंजर राकेश कुमार, वन दरोगा अंकित और कपिल मीनू सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ