खेत में अवशेष जलाने से भड़की आग, गरीब किसान का भूसा जलकर राख

 खेत में अवशेष जलाने से भड़की आग, गरीब किसान का भूसा जलकर राख

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों

महराजगंज। जनपद के थाना चौक क्षेत्र के ग्राम दरहटा टोला लालपुर में लापरवाही के चलते आगजनी की एक गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी छोटे लाल (पुत्र गनेश) ने आरोप लगाया है कि पटेल नगर वार्ड नंबर 3, नगर पंचायत चौक निवासी छेदी प्रसाद अपने खेत में फसल अवशेष जलाने के लिए आग लगा रहे थे।

बताया जा रहा है कि आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं किया जा सका। इसी दौरान तेज हवा के चलते लपटें फैलकर छोटे लाल के घर तक पहुंच गईं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा करीब 20 टाली भूसा पूरी तरह जलकर राख हो गया।

घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। छोटे लाल ने बताया कि भूसा जल जाने से पशुओं के सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है, जिससे उनकी आजीविका पर सीधा असर पड़ेगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। घुघली थाना के भरवलिया अमोड़ा सिवान में अज्ञात कारणों से लगी आग ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता से ग्रामीण बाल्टी बाल्टी पानी लेकर दौड़ पड़े गांव जलने से बचा देर से पहुंचा फायर ब्रिग्रेड ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ