पूर्वांचल व्यापार मंडल ने राज्य मंत्री कुंवर आर.पी.एन. सिंह को सौंपा ज्ञापन, दो सूत्री मांगों पर दिया जोर

 पूर्वांचल व्यापार मंडल ने राज्य मंत्री कुंवर आर.पी.एन. सिंह को सौंपा ज्ञापन, दो सूत्री मांगों पर दिया जोर

टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों

पडरौना,कुशीनगर। पूर्वांचल व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज दरबार पहुंचकर राज्य मंत्री कुंवर आर.पी.एन. सिंह को दो सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने रेल सुविधाओं और स्थानीय यातायात समस्याओं को लेकर गंभीर मुद्दे उठाए।

ज्ञापन में मांग की गई कि कोलकाता से गोरखपुर तथा छपरा से आनंद विहार के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों को नियमित किया जाए, जिससे आम यात्रियों और व्यापारियों को राहत मिल सके।

इसके साथ ही पडरौना क्षेत्र में बढ़ते जाम और यातायात समस्या को लेकर व्यापारियों ने चिंता जताई। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन अंडरपास का कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है, जिससे बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब होने की आशंका है। प्रतिनिधिमंडल ने इसे शीघ्र पूरा कराने की मांग की।

इस दौरान गैस उपभोक्ताओं की समस्याओं का मुद्दा भी उठाया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी ने सुशील गैस एजेंसी में कथित अनियमितताओं और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी को तत्काल दूर करने की मांग की।


राज्य मंत्री कुंवर आर.पी.एन. सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उठाए गए दोनों प्रमुख मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रांतीय संयोजक जोगेंद्र जायसवाल, प्रदेश महामंत्री अशोक मिश्रा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रमोद शाह, नगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, नगर महामंत्री संजय केसरी, जिला महामंत्री पप्पू सोनी, दीपक गुप्ता, रवि सिंह सहित अन्य व्यापारी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ