भूसा गोदाम में भीषण आग, 25 लाख का नुकसान - पशुपालकों पर संकट
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के ग्राम झरवलिया के सिवान में मंगलवार को एक भूसा गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। इस घटना में गोदाम में रखा करीब 25 लाख रुपये मूल्य का भूसा जलकर पूरी तरह राख हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत गेहूं के डंठलों से हुई। तेज पछुआ हवा के चलते आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और पास में बने भूसे के बड़े भंडार को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरा गोदाम धू-धू कर जल उठा।
बताया जा रहा है कि यह भूसा पशुओं के चारे के लिए संग्रहित किया गया था। इसके नष्ट हो जाने से क्षेत्र के पशुपालकों के सामने अब चारे का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, भूसे में लगी आग बार-बार सुलगने के कारण उसे पूरी तरह बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिससे राहत कार्य में देरी हुई।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR