उत्कृष्ट उद्यमियों को मिलेगा सम्मान, 2 मई अंतिम तिथि

 उत्कृष्ट उद्यमियों को मिलेगा सम्मान, 2 मई अंतिम तिथि

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो कुशीनगर।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जनपद के सफल उद्यमियों को इस वर्ष सम्मानित किया जाएगा। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से जारी सूचना के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों का चयन कर उन्हें जिला व राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक ऐसे उद्यमी, जिन्होंने योजना के अंतर्गत बैंक ऋण लेकर अपना उद्योग स्थापित किया है और उसका सफल संचालन कर रहे हैं, वे पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ आवश्यक अभिलेख 2 मई 2026 तक संबंधित कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।

पुरस्कार की राशि जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए क्रमशः 15 हजार, 12 हजार और 10 हजार रुपये निर्धारित की गई है। वहीं, राज्य स्तर पर चयनित उद्यमियों को 40 हजार, 30 हजार और 20 हजार रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा चयनित उद्यमियों के नाम राज्य स्तर पर भेजे जाएंगे। योजना का उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना और सफल उद्यमियों को पहचान दिलाना है। समय सीमा के भीतर आवेदन न करने वाले अभ्यर्थियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ