टाइम्स आफ़ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। भगवान बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में अब बौद्ध सैलानियों के साथ आप भी नि:शुल्क इंटरनेट सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए लगाई गई वाईफाई व्यवस्था 1 सप्ताह के अंदर ही शुरू हो जाएगी ।
भारत सरकार के महत्वकांक्षी योजना स्वदेश दर्शन के तहत कराये गये कार्यों की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोहरा ने शनिवार को समीक्षा की। विकास कार्यों का जायजा लिया और उन्हें और भी बेहतर ढंग से कराए जाने क निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने समीक्षा के दौरान लगाए गए वाई-फाई सिस्टम के बंद मिलने पर नाराजगी जतायी और पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यदायी संस्था के लोगों को तलब कर सिस्टम एक सप्ताह के अंदर ठीक करा दिया जाए। जिससे बौद्ध श्रद्धालुओं सहित कुशीनगर आने वाले पर्यटकों को इस सुविधा का लाभ मिल सके।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 में केंद्र सरकार ने पर्यटक केन्द्रों पर विकसित करने को लेकर स्वदेश दर्शन योजना बना कर विकास कार्य कराए जाने का निर्देश दिया था। योजना के तहत भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर भी अनेक कार्य कराए गए। जिसमें उप्र पर्यटन विभाग के होटल पथिक निवास व बिरला धर्मशाला में इंटरलाकिग के साथ हाईमास्ट लैंप लगाया गया। उसके माथ ही कुंवर मंदिर के बगल में हाईटेक शौचालय एवं पार्किंग का भी निर्माण हुआ, सुरक्षा की दृष्टि से सीसी टीवी कैमरा व देशी व विदेशी पर्यटकों मुफ्त इन्टरनेट सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वाई-फाई सिस्टम लगाया गया। शनिवार को जब निरीक्षण के दौरान वाई-फाई सिस्टम बंद मिला और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी, सभासद केशव सिंह, रामअधार यादव, शमशेर आलम आदि उपस्थित रहे ।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR