प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं ने गरीबों के जीवन में लाया ऐतिहासिक बदलाव:- दारा सिंह चौहान

प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं ने गरीबों के जीवन में लाया ऐतिहासिक बदलाव:- दारा सिंह चौहान
जनधन, आयुष्मान और डीबीटी ने अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाया विकास का लाभ।

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 

कुशीनगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भारत संकल्प सम्मेलन, गोष्ठी को संबोधित करते हुए मंत्री, कारागार विभाग उत्तर प्रदेश एवं जनपद के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि देश के बुद्धिजीवी वर्ग ने जनजागरण और सकारात्मक संवाद के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत बनाने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को स्थिर एवं सशक्त सरकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रबुद्ध जनों की संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में लगातार 12 वर्षों तक सफलता पूर्वक प्रधानमंत्री के रूप में नेतृत्व करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता, जनविश्वास और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह उपलब्धि देश के जागरूक नागरिकों, शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा प्रबुद्ध वर्ग के सहयोग से ही संभव हो सकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की रही है। इसी सोच के तहत प्रधानमंत्री जनधन योजना की शुरुआत की गई। जिसके माध्यम से करोड़ों गरीब परिवारों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब सामान्य व्यक्ति के लिए बैंक खाता खोलना भी कठिन कार्य था, लेकिन आज गरीब से गरीब व्यक्ति का भी शून्य बैलेंस पर बैंक खाता खुला है और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उसके खाते में पहुंच रहा है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भी सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर पात्र व्यक्तियों तक उनका लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। केंद्र और प्रदेश सरकार की डबल इंजन व्यवस्था ने विकास और जनकल्याण को नई गति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनसेवा के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा भारत आज विश्व पटल पर एक मजबूत, आत्म विश्वासी और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। इस अवसर पर सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, राज्यसभा सांसद कु0 आर पी एन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, खडडा विवेकानंद पांडेय, रामकोला विनय प्रकाश, हाटा मोहन वर्मा, कुशीनगर पीएन पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि के अलावे जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा एवं विभिन्न क्षेत्रों से प्रबुद्ध जन समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: ब्यूरो 

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ