नेपाल में दर्दनाक हादसाः स्वर्गद्वारी जा रही तीर्थयात्रियों की जीप खाई में गिरी, महिला और मासूम की मौत, 19 घायल

 नेपाल में दर्दनाक हादसाः स्वर्गद्वारी जा रही तीर्थयात्रियों की जीप खाई में गिरी, महिला और मासूम की मौत, 19 घायल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों

महराजगंज ।प्युठान जिला (नेपाल) में भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी एक जीप 85 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे एक महिला और एक मासूम बच्चे की व एक अन्य की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों में 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह जीप महराजगंज से श्रद्धालुओं को लेकर स्वर्गद्वारी मंदिर दर्शन के लिए जा रही थी। इसी दौरान स्वर्गद्वारी नगरपालिका-4 के टाकुरा क्षेत्र में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे जीप गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को तत्काल लुम्बिनी सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान 3 वर्षीय काव्या मौर्या और 30 वर्षीय निर्मला मौर्या की मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती अन्य घायलों में से 7 की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही महराजगंज जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है और पीड़ितों की हरसंभव सहायता के लिए समन्वय किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ