एसडीएम कसया द्वारा पेट्रोल पंप का किया गया निरिक्षण

 एसडीएम कसया द्वारा पेट्रोल पंप का किया गया निरिक्षण

टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों

कसया, कुशीनगर। जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर शुक्रवार को कसया स्थित नायरा यमुना फिलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया गया। यह जांच अपराह्न 1:25 बजे उप जिलाधिकारी कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल एवं आपूर्ति निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा की गई।


जांच के दौरान पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर/प्रबंधक मौके पर मौजूद रहे। सत्यापन में पाया गया कि पंप पर डीजल का स्टॉक 8085 लीटर तथा पेट्रोल का स्टॉक 1223 लीटर उपलब्ध है।

पेट्रोल पंप प्रबंधक ने बताया कि 10,000 लीटर पेट्रोल का इंडेंट 23 अप्रैल 2026 को कंपनी को भेजा गया था। संबंधित पेट्रोल टैंकर बस्ती जनपद तक पहुंच चुका है और लगभग दो घंटे के भीतर पंप पर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद पेट्रोल की आपूर्ति और वितरण पुनः सुचारु रूप से शुरू कर दिया जाएगा।


प्रशासन द्वारा की गई इस जांच का उद्देश्य क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना और आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखना बताया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ