टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज ।नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया एवं जिला उपाध्यक्ष डॉ. फरीदा ईरम के नेतृत्व में एक विशाल जनजागरण जुलूस निकाला।
कार्यक्रम की शुरुआत सदर विकास खंड सभागार में आयोजित सभा से हुई, जहां महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और अधिनियम के समर्थन में अपनी सहमति दर्ज कराई। इसके बाद जुलूस सभागार से आंबेडकर पार्क तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
आंबेडकर पार्क पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान मोदी, योगी और पंकज चौधरी के समर्थन में नारे गूंजते रहे तथा क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह कानून देश की आधी आबादी को नीति निर्माण में भागीदारी का अवसर प्रदान करेगा और राजनीति की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
जिला उपाध्यक्ष डॉ. फरीदा ईरम ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह अधिनियम महिलाओं को नई पहचान और अधिकार देने वाला युगांतकारी निर्णय है, जो उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री मधुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, प्रदेश मंत्री कुरसेद अंसारी, जिला मंत्री दिनेश जायसवाल, विवेक गुप्ता, वंदना तिवारी, कमलेश जायसवाल, आराधना आदि महिलायें उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR