20 अप्रैल को राजनीतिक दलों के सामने खुलेगा EVM/VVPAT वेयरहाउस

 20 अप्रैल को राजनीतिक दलों के सामने खुलेगा EVM/VVPAT वेयरहाउस,

 बैटरियों के निस्तारण की होगी प्रक्रिया

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों

महराजगंज । उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार ईवीएम/वीवीपैट के भंडार में रखी गई एक्सपायर एवं अनुपयोगी हो चुकी बैटरियों/पावर पैक के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


इस संबंध में 20 अप्रैल 2026 (सोमवार) को दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस (गोदाम) को समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला जाएगा।

विज्ञप्ति के अनुसार, उक्त तिथि को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में यह कार्यवाही संपन्न होगी। सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय पर स्वयं या अपने अधिकृत प्रतिनिधि को कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित करना सुनिश्चित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ