समाजवाद के पुरोधा थे सुरेश यादव, निधन से जनपद में शोक की लहर

समाजवाद के पुरोधा थे सुरेश यादव, निधन से जनपद में शोक की लहर,पूर्व विधायक सुरेश यादव के निधन पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

सलेमपुर। सपा के पूर्व विधायक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश यादव के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोकसभा को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि सुरेश यादव दबे-कुचले, दलितों, पिछड़ों और आम जनता की आवाज थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित कर दिया। वे समाजवाद के वास्तविक पुरोधा थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है और उनकी कमी सदैव महसूस होगी।


इस दौरान मार्कण्डेय मिश्र, दीनदयाल प्रसाद, दीनदयाल यादव, रजनीश प्रसाद, वशिष्ठ मोदनवाल, सत्यम पांडेय, लालसाहब यादव, डॉ. याहिया अंजुम, सत्यवान पांडेय, रामविलास तिवारी, परमानंद प्रसाद, मोहन प्रसाद, रोहित यादव, सुच्चन खान, अवधेश यादव, गंगासागर मिश्र, अवधेश पांडेय, राहुल मिश्र, केदार दूबे, डॉ. नरेंद्र यादव, अखिलेश मिश्र, एमए खान, राजू खान, विजय कुशवाहा, बदरे आलम, इस्लाम खान, डॉ. रमेश कुशवाहा, पन्नालाल पाठक, वजीर अहमद, प्रमोद श्रीवास्तव, प्रेमचंद वर्मा, मुन्ना सिंह, मोहम्मद नासिर खान, उदय नारायण तिवारी, राजेंद्र तिवारी, शमशुल आजम, दिनेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


रिपोर्टर: पवन कुमार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ