मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या, घुघली क्षेत्र में सनसनी

 मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या, घुघली क्षेत्र में सनसनी

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों

महराजगंज। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मामूली कहासुनी के बाद बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई पर कैंची से हमला कर उसकी जान ले ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चौमुखा नौका टोला निवासी सूरज शर्मा (16 वर्ष) ने सोमवार सुबह करीब 10:35 बजे जखीरा बाजार में अपने सगे छोटे भाई लक्ष्मण शर्मा (15 वर्ष) पर कैंची से सिर और हाथ पर कई बार वार कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


सूचना मिलते ही घुघली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घुघली भेजा गया। वहां हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल महाराजगंज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया है। फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

थानाध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव सिंह के अनुसार, घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ