महराजगंज: महिला आरक्षण पर विपक्ष पर बरसे पंकज चौधरी,


महिलाओं का हक छीनने वालों को देश माफ नहीं करेगा” -पंकज चौधरी 

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों

महराजगंज ।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सर्वसमावेशी लोकतंत्र को मजबूती मिली है और हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने का काम हुआ है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का ही परिणाम है कि आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में लगभग 40 प्रतिशत मंत्री अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से हैं, जो सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम है। महिला आरक्षण के मुद्दे पर बोलते हुए श्री चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का ऐतिहासिक विधेयक प्रस्तुत किया, लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडी एलायंस के अन्य सहयोगी दलों ने इसे पारित नहीं होने दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल केवल दिखावे के लिए महिला आरक्षण का समर्थन करते हैं, जबकि वास्तव में वे इसके खिलाफ हैं।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की राजनीति परिवारवाद और वंशवाद पर आधारित है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण से कमजोर पड़ जाएगी। इसी कारण ये दल महिलाओं को उनका अधिकार देने में बाधा डालते रहे हैं। श्री चौधरी ने तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दल सीमित वर्ग की राजनीति करते हुए व्यापक महिला हितों की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि धर्म के आधार पर आरक्षण संविधान की मूल भावना के खिलाफ है और भाजपा हमेशा संविधान के सिद्धांतों पर चलती है। महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढाओं का नारा दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ