महराजगंज में दर्दनाक हादसाः दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

 हादसाः दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों

महराजगंज ।  जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात लगभग 9 बजे  एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक का हैंडल और अगला पहिया पूरी तरह अलग हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए जुट गए।मृतक विष्णु विश्वकर्मा पुत्र छेदी विश्कर्मा उम्र24 वर्ष शनिवार रात लगभग 9 बजे अपने ससुराल जमुई पंडित जा रहा था। शेषनाथ पुत्र चन्द्रपाल साहनी उम्र24 वर्ष घायल विरेन्द्र पतरेंगवा टोला शीतलापुर निवासी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ