अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो
देवरिया। अग्निशमन तथा आपात सेवा जनपद-देवरिया द्वारा 14 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक मनाए जा रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के तहत स्कॉलर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल राघवनगर, बीएन पब्लिक स्कूल, केडी पब्लिक स्कूल उमनागर, सेंट जेवियर्स स्कूल गौरीबाजार, सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर, सेंट जेवियर्स स्कूल भाटपाररानी, एसबीटी पब्लिक स्कूल गौरीबाजार एवं आरएसएस अकैडमी सलेमपुर में “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज—आग की रोकथाम के लिए एक साथ” थीम पर निबंध लेखन एवं चार्ट मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं।इस दौरान विद्यार्थियों को गैस सिलेंडर एवं शॉर्ट-सर्किट से होने वाली अग्नि दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करते हुए आपातकालीन स्थिति में सतर्कता एवं सूझबूझ से कार्य करने के उपाय बताए गए। बच्चों ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा उत्कृष्ट रचनाओं का प्रदर्शन किया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी विशाल यादव एवं उनकी टीम द्वारा विद्यालयों में पहुंचकर अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई तथा उनका व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया।
कार्यक्रम के अंत में अग्निशमन विभाग एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।


0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR