टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। जनपद में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर यातायात पुलिस और थाना कोतवाली की टीम ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया।
यह कार्रवाई थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आईटीएम चौकी के पास जेडएफडी कार्यक्रम के तहत की गई। अभियान के दौरान क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के प्रभारी व सदस्यों ने स्पीड रडार गन के जरिए वाहनों की गति मापी और निर्धारित सीमा से अधिक रफ्तार में चल रहे वाहनों को रोका।
तेज गति से वाहन चलाते पाए गए चालकों को मौके पर कड़ी चेतावनी दी गई और उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 6 वाहनों का चालान काटा गया।
पुलिस ने इन चालकों पर कुल 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया। अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित करना है।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, क्योंकि लापरवाही और तेज रफ्तार सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बनती है।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR