एक दिन के लिए देवरिया की डीएम बनी साक्षी दुबे

एक दिन की जिलाधिकारी बनीं साक्षी दूबे, मिशन शक्ति से बालिकाओं को मिला आत्मविश्वास

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो, 

देवरिया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित “एक दिन की जिलाधिकारी” कार्यक्रम ने बालिकाओं के उत्साह को नई उड़ान दी।


इस कार्यक्रम में चयनित छात्रा साक्षी दूबे को एक दिन के लिए जिलाधिकारी का दायित्व सौंपा गया। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में बैठकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी हासिल की। साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी जानकारी लेकर निर्णय प्रक्रिया को समझने का प्रयास किया।

कार्यक्रम जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक समझ विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में समाज और राष्ट्र निर्माण में सशक्त भूमिका निभा सकें।

जिलाधिकारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “लगन, परिश्रम और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।” उन्होंने बालिकाओं को बड़े सपने देखने और चुनौतियों से न डरने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं में प्रशासनिक कार्यों के प्रति उत्साह और जिज्ञासा साफ दिखाई दी। अधिकारियों ने भी इस पहल को बालिकाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ