ग्रामीण क्षेत्रों में भी मेधावियों ने लहराया परचम
टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। घुघली क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
श्री दुर्गा जी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेलवा टिकर के हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन परिणाम देते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की। विद्यालय के छात्र विवेक वर्मा ने 93.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सिमरन साहनी ने 91.66 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा महिमा यादव ने 88.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक सुरेश चतुर्वेदी एवं प्रधानाचार्य अनुराग सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसी क्रम में स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज, हरपुर महंत के हाईस्कूल विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंकित प्रजापति ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अमन चौहान ने 89 प्रतिशत तथा सलोनी मद्धेशिया ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट इंद्रजीत राय, प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा एवं शिक्षा प्रभारी प्रशांत राय ने सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज, प्रयाग नगर भैंसा के विद्यार्थियों ने भी इंटरमीडिएट वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आदर्श जायसवाल ने 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि नंदिनी साहनी ने 85 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अन्य विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
ग्रामीण अंचलों के इन मेधावी छात्रों की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अभिभावकों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR