रंजीत मोदनवाल
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। जनपद महराजगंज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। जिले के विभिन्न ग्राम सभाओं में लोगों ने बाबा साहेब को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों को याद किया।
अमोड़ा, भरवलिया, रामपुर, ब्लडीहा, बसन्तपुर, भुवनी सहित सभी ग्राम सभाओं में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रमों के दौरान बाबा साहेब की प्रतिमा एवं चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही संगोष्ठियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उनके विचारों और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष और सामाजिक समरसता के लिए किए गए प्रयासों को विस्तार से बताया।
पूरे जिले में जयंती को लेकर उत्साह का माहौल रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रमों को सफल बनाया।सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई, जिससे सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।
इस अवसर पर ग्रामवासियों ने बाबा साहेब के प्रसिद्ध संदेश - "शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो" - को दोहराते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR