जिल स्टेडियम का निरीक्षण: जिलाधिकारी ने दिए सफाई और सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने जिला खेल स्टेडियम में नव निर्मित वॉलीबॉल, लॉन टेनिस तथा बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मैदान में उगी झाड़ियों और फैली गंदगी पर नाराजगी जताते हुए सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी (वि/रा) को निर्देशित किया कि नगर पालिका एवं पंचायत के सफाई कर्मियों की टीम गठित कर नियमित सफाई सुनिश्चित कराई जाए, ताकि खिलाड़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।
![]() |
| जिलाधिकारी ने किया स्टेडियम का निरीक्षण |
लॉन टेनिस एवं वॉलीबॉल कोर्ट का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने मैदान के चारों ओर मिट्टी भराई कर किनारों और पटरी को समतल करने के निर्देश दिए, जिससे खिलाड़ियों को चोट का खतरा न रहे। साथ ही, टेनिस बॉल को बाहर जाने से रोकने के लिए कोर्ट के चारों ओर मजबूत जाली लगाने के भी निर्देश दिए गए।
बैडमिंटन हॉल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि खिलाड़ी बेहतर ढंग से अभ्यास कर सकें।जिलाधिकारी ने कहा कि खेल सुविधाओं का विकास युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कमियों को जल्द दूर कर खेल परिसर को पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाया जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नवीन कुमार गोयल, उपजिलाधिकारी प्रेम शंकर पाण्डेय, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR